Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना: घर से स्‍कूल पढ़ने गई नाबालिग लड़की लापता

una News शिमला से 2 नाबालिग लड़कियां हुईं लापता, परिजनों को अपहरण होने का अंदेशा

ऊना|
हरोली पुलिस थाना के तहत पड़ते एक गांव की नाबालिग को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। नाबालिग के स्वजन ने टाहलीवाल पुलिस चौकी में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी अनिल पटियाल ने की है।

उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ में संभावित जगह की सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जाएगी। व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग बेटी समीप के एक नगर में पढऩे के लिए जाती है। सोमवार को बेटी घर से पढऩे के लिए गई, लेकिन उस केंद्र में नहीं पहुंची। इसके बाद बेटी की सहेलियों से भी पता किया, लेकिन उन्होंने भी किसी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया।

हालांकि स्वजन ने रिश्तेदारों समेत अन्य जगह पर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में लड़की के पिता ने टाहलीवाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम ने मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now