Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बीबीएन ट्रक मोटरसाइकिल में टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत

accedent

सोलन जिला के बीबीएन क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ताजा मामले में नालागढ़ में ओवरटेक कर रहे ट्रक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिया लाल अपने चचेरे भाई कर्म चंद के साथ मोटरसाइकिल पर निजी काम के बाद अपने घर गांव जुखाडी गलोट वापिस आ रहा था। बाइक सवार जब कुन पलेट के नज़दीक पहुंचे तो सामने से एक ट्रक (HP-11C- 5150) अन्य गाड़ी से ओवरटेक करता हुआ तेज रफ्तार से आया और गलत दिशा में आ कर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति सडक किनारे गिर गया जबकि पीछे व्यक्ति ट्रक से जा टकराया।

हादसे में कर्म चंद के सिर पर चोटें आई, जिसे घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए सरकाघाट लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की पहचान मनोहर लाल निवासी तयामन के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now