बिलासपुर जिले में हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी बस पलट गई है। बिलासपुर के घुमारवीं के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में 50 लोग घायल होने का अंदेशा है। बस में 40 से 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हालांकि, सभी को हल्की चोटें आई हैं। एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार दिया गया है।
Join WhatsApp
Join NowMore Stories

















