Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गगरेट में गरीबी से तंग आकर फांसी के फंदे पर झूली युवती, सुसाइड नोट छोड़ा

मीडिया से बातचीत में

ऊना|
ऊना के गगरेट के गांव कलोह में BCA की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने मौत का कारण आर्थिक तंगी बताया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव कलोह निवासी सुमन (19) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच का शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नागिरक अस्पताल में भिजवा दिया।

मृतका ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर रही है। मृतका के परिवार में उसके पिता जगदीश हैं, जो बीमार रहते हैं। उसकी मां पूनम मजदूरी कर घर का खर्च चलाती है। उसकी भाई नौंवी कक्षा तथा बहन दसवीं कक्षा की छात्रा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now