Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

CM जयराम के काफिले को काले झंडे दिखाने पर भिड़े भाजयुमो और युकां कार्यकर्ता, सत्ती की धमकी, कहा-जमीन में गाड़ दूंगा

CM जयराम के काफिले को काले झंडे दिखाने पर भिड़े भाजयुमो और युकां कार्यकर्ता, सत्ती की धमकी, कहा-जमीन में गाड़ दूंगा

प्रजासत्ता|
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा समय में वित्त आयोग के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती अपने एक बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इस बार वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुलेआम धमकी देते हुए देखे गए। धमकी का वीडियो भी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है।

ऊना के समीप गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने पहुंचे थे। इस दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हद में रहने की ताकीद देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर जमीन में गाड़ देने तक की बात कह दी। सत्ती यहीं नहीं रुके, उन्होंने जहाँ तक कह डाला कि मुकेश में कितना दम है हम भी जानते हैं।

बता दें कि ऊना के समीप गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को काले झंडे दिखाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और युवा कांग्रेस (युकां) कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को छुड़वाने की कोशिश की। इसी बीच युकां कार्यकर्ताओं को एक फास्ट फूड कॉर्नर में बंद कर बचाया गया। करीब आधा घंटा यहां माहौल तनावपूर्ण रहा।
dfhdh
बताया जा रहा है कि सोलन जाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ देर के लिए ऊना रेस्ट हाउस में रुके। इसकी भनक लगते ही युकां कार्यकर्ता ऊना कॉलेज के पास एनएच पर जमा हो गए। इसका पता चलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात हो गया और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। बावजूद इसके ये कार्यकर्ता सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाने में कामयाब हो गए। इसी बीच भाजयुमो कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और बहस शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुँच गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now