Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना : कार की चपेट में आने से पौने दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत

मासूम की मौत

ऊना|
ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहाँ चिंतपूर्णी के बधमाणा में गाड़ी की चपेट में आने से पौने दो साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक बच्चे की पहचान दीपक पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मां की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तो वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूचना के अनुसार मधुबाला पत्नी नरिंदर सिंह दोपहर डेढ़ बजे घर के साथ सड़क पर स्कूल बच्चों को छोड़ने आई गाड़ी से अपनी बच्ची को लेने गई। महिला के पीछे उसका पौने दो साल का बेटा दीपक कब आ गया, जिसका मधु बाला को पता नहीं लगा,तभी वह गाड़ी के नीचे आ गया

महिला ने गाड़ी से कुछ चीज टकराने की आवाज सुनी तो वह हड़बड़ा कर पीछे मुड़ी तो उसने देखा कि उसका बेटा दीपक गाड़ी के नीचे लहूलुहान हुआ पड़ा है तभी बच्चे को आनन-फानन में चिंतपूर्णी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे ऊना हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में बच्चे ने दम तोड दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि चिंतपूर्णी पुलिस द्वारा चालक राजीव कुमार सपुत्र कश्मीर सिंह गांव बधमाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मातम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now