Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

युवाओं के लिये निति न नियत, न इंडोर मैदान न कोई सुविधा :- मनीष शारदा

युवाओं के लिये निति न नियत, न इंडोर मैदान न कोई सुविधा :- मनीष शारदा

ऊना|
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं और युवाओं के साथ साथ हर वर्ग से बैठके कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने युवाओं को खेल किटें दी और उन्हें नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया. उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेलों में भी युवा आगे बढ़ सकते हैं. उन्होंने ओलम्पिक पदक विजेता निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए कहा की युवा बाधाओं से न डरकर आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में सहायता दें।

उन्होंने पुलिस भर्ती के लिये भी युवाओं को प्रेरित किया और सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्षेत्र में कई युवाओं का सपना उक्त घोटाले में चकनाचूर हो गये परन्तु सरकार ने उस मामले की लीपापोती कर असली चेहरों को बेनकाब नहीं किया और सीबीआई जांच तक नहीं करवाई गयी।

उन्होंने कहा कि गगरेट विस क्षेत्र के युवाओं को न खेलों की सुविधाएँ हैं न कोई इंडोर स्टेडियम और न ही किसी प्रकार की कोई स्कीम क्षेत्र के युवाओं के शारीरिक विकास के लिये है.उन्होंने कहा की दूसरी तरफ पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार है और क्षेत्र की एक टीम के पास दिहाड़ी लगाने को मजबूर है. उन्होंने युवाओं को चेताया कि युवा बहकावे में न आये चुनाव सम्पन्न होते ही उक्त टीम गायब हो जायेगी और युवा फिर बेरोजगारी ही रहेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now