Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर की बेटी तमन्ना शर्मा बनी भारतीय सेना में कैप्टन

बिलासपुर की बेटी तमन्ना शर्मा बनी भारतीय सेना में कैप्टन

सुभाष कुमार गौतम/बिलासपुर
बिलासपुर, बाबा बालक नाथ तपोस्थली धार्मिक नगरी शाहतलाई की तमन्ना शर्मा लेफ्टिनेंट से कैप्टन बनने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  बेटी की इस सफलता से सगे संबंधियों के साथ-साथ कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुधवार को कमांडेंट बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट मेजर जनरल एसके सिंह ने तमन्ना शर्मा को कैप्टन का तगमा देकर उपाधि से नवाजा। अन्य अधिकारियों के साथ साथ बेस हॉस्पिटल प्रिंसिपल ब्रिगेडियर अलैमा फिलिपोस भी इस मौके पर उपस्थित रही। तमन्ना शर्मा ने बताया कम आयु में कैप्टन का पद पाकर बहुत प्रसन्न है इस उपाधि तक पहुंचने के लिए माता पिता का काफी योगदान रहा है। 

किसान परिवार में जन्मी तमन्ना शर्मा ने भारतीय सेना एनएमएस कैप्टन रैंक पर पहुंचकर कस्बे का गौरव बढ़ाया है। अगस्त 2020 में आरआर हॉस्पिटल दिल्ली से बीएससी नर्सिंग कर बेस हॉस्पिटल में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ था।  पढ़ने में होशियार तमन्ना ने हिमाचल प्रदेश दसवीं बोर्ड कक्षा में टॉप के छठे स्थान पर रहकर कस्बे का गौरव बढ़ाकर मां बाप का नाम भी ऊंचा किया था। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा टॉप टेन विद्यार्थियों को सम्मानित किया था जिसमें तमन्ना शर्मा को भी पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है तमन्ना शर्मा के पिता किसान के साथ-साथ शहतलाई में दुकान करते हैं,  जबकि माता गृहिणी है। तमन्ना का भाई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now