Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम नहीं होने पर भड़के परिजन, अस्पताल के बाहर की नारेबाजी

ऊना अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम नहीं होने पर भड़के परिजन, अस्पताल के बाहर की नारेबाजी

ऊना |
ऊना जिला के हरोली उपमंडल के दुलैहड़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या मामले में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम ऊना में नहीं होने पर ग्रामीण और परिजन भड़क गए। परिजनों ने शव को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी परिजनों के साथ मौजूद रहे।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि यदि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजना था तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रात को ही सारी बातों का साफ करना था। इससे पोस्टमार्टम के बाद अभी तक अंतिम संस्कार हो जाता। परिजनों ने चेताया कि यदि ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो शव को घर ले जाएंगे। करीब दो घंटे तक हंगामा जारी रहा। इस दौरान पुलिस परिजनों को समझाती रही, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए।

बता दें सोमवार देर शाम को रविंद्र कुमार निवासी दुलैहड़ घर के साथ लगते स्टेडियम पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने रविंद्र कुमार पर गोली चला दी। गोली रविंद्र कुमार की छाती के बीचों-बीच लगी है। गोलीकांड में घायल रविंद्र कुमार को स्थानीय युवकों की मदद से सीएचसी दुलैहड़ लाया गया। जहां से गंभीर हालत में रविंद्र को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही रविंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now