Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक के पक्ष में सड़क पर उतरे लोग

ऊना: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक के पक्ष में सड़क पर उतरे लोग

ऊना |
जिला ऊना में गगरेट क्षेत्र के एक स्‍कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार अध्यापक के पक्ष में लोग सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस की ओर से एक शिकायत के बाद पाेक्सो एक्ट में मामला दर्ज किए जाने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को क्षेत्र की तीन पंचायतों लोगों स्कूल परिसर के पास आकर नारेबाजी करने लगे और इंसाफ के लिए प्रशासन से गुहार लगाने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा द्वारा जो आरोप अध्यापक पर लगाए गए हैं, वह निराधार है। ग्रामीणों का कहना है कि अध्यापक इस मामले बेकसूर है, उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में अध्यापक के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द किया जाए। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि मामला पूरी तरह से झूठा है। यदि अध्यापक को अपना पक्ष सही से रखने का मौका दिया जाए, तो सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने एक शिकायत पत्र पर ही अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जबकि मामले की हकीकत को जांचा तक नहीं गया। यदि ऐसे ही पॉक्सो एक्ट में मामले दर्ज होते चले गए, तो इस एक्ट का लोग गलत फायदा उठाएंगे।

वहीँ भीड़ के गुस्से को देखते हुए दौलतपुर पुलिस चौकी से प्रभारी, थाना प्रभारी गगरेट अशोक कुमार, तहसीलदार घनारी रोहित कंवर व डीएसपी अम्ब वसुधा सूद भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत करवाया डॉ वसूधा सूद ने कहा कि पुलिस इस मामले सभी पहलुओं पर गंभीरता से जाँच कर रही है। पीडि़ता के कोर्ट के समक्ष ब्यान करवाए गए हैं।

बता दें कि ऊना जिला के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत भी दर्ज किया है। मंगलवार को आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में बनगढ़ जेल भेज दिया था। वहीँ इस मामले में शिक्षक को जमानत भी मिल चुकी है। बीते मंगलवार को शिक्षक से संबंधित स्कूल के करीब 100 विद्यार्थी परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर अध्यापक की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए रिहाई की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि जिस अध्यापक पर आरोप लगे हैं, वह बेकसूर है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now