Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में सरकारी स्कूल टीचर की दबंगई, पुलिस अधिकारी से की हाथापाई, पकड़ा गिरेबां

ऊना में सरकारी स्कूल टीचर की दबंगई, पुलिस अधिकारी से की हाथापाई, पकड़ा गिरेबां

ऊना |
ऊना के बंगाणा थाना में सरकारी स्कूल के एक टीचर की दबंगई का वीडियो सामने आया है। जिसमे एक टीचर ने थाना परिसर की गैलरी में ही एक पुलिस अधिकारी का गिरेबां पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई की। साथ ही ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार यह मामला गुरुवार का है। जब थाना परिसर में आरोपी टीचर पुलिस अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हाथापाई पर उतर आया। बता दें कि उक्त टीचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटेहड़ी में कार्यरत है। जिस पर स्कूल की महिला कर्मचारी (चपरासी) को चाय के मामले को लेकर थप्पड़ मारने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें:  Passenger Ropeway: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे निर्माण के लिए कार्य पत्र प्रदान

महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद पुलिस ने इस टीचर को पूछताछ के लिए बंगाणा थाना तलब किया था। वहीं, पीड़ित महिला कर्मचारी और संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि थाना पहुंचे थे। महिला द्वारा लगाए आरोपों की पुलिस उक्त टीचर से पूछताछ कर रही थी। जिस पर टीचर ने आरोपों से पल्ला झाड़ लिया और वहां अपनी गाड़ी में भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। इतने में आरोपी टीचर आग बबूला हो गया। उसने थाना परिसर की गैलरी में ही एक पुलिस अधिकारी का गिरेबां पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई की। साथ ही ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  ऊना पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसी 2 और महिलाओं की PGI में मौत

इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बीच बचाव की कोशिश की तो उक्त टीचर उन पर भी झपट पड़ा। टीचर ने उनसे भी धुक्कामुक्की की। फिलवक्त पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 354, 323, 504 व 506 के तहत केस रजिस्टर्ड किया है। मामले की पुलिस जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  GST Inspector Arrest: ऊना में जीएसटी इंस्पेक्टर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया
Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now