Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुलैहड़ गोलीकांड और कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या मामले का मुख्य आरोपी काबू

arest, Mandi News

ऊना।
ऊना जिले के दुलैहड़ में 12 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता रविंद्र सेठी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में पंजाब और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही थी। हालांकि, पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि इसे कहां से गिरफ्तार गया। इस वारदात को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इसका खुलासा जिला पुलिस शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये करेगी।

बता दें कि रविंद्र सेठी हत्याकांड में अभी तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें वारदात में शामिल चार आरोपियों के साथ उनकी मदद करने वाले भी शामिल हैं। पुलिस ने बीते दिनों एक आरोपी के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की थी।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन वूमेन लीग में पेशेवर फुटबॉल क्लब की ओर खेलेंगी हिमाचल के किसानों की सात बेटियां

सभी आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस को कुछ दिन की मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दुलैहड़ गोलीकांड मामले में पुलिस शुक्रवार को प्रेस कॉन्फेंस कर सारी जानकारी सामने रखेगी।

इसे भी पढ़ें:  Una News: एयरपोर्ट जाते समय भीषण हादसा, ऊना जिला के चलेट गांव के चार युवकों की मौत

उल्लेखनीय है कि इस हत्याकांड के बाद आरोपियों का पता लगाने में वारदात क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से काफी मदद मिली। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने भी जांच टीम का पूरा सहयोग किया।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now