Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऋषि धवन की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में मंगलवार को क्वार्टरफाइनल के चार मुकाबले खेले गए। इन चार मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट को अपनी अंतिम 4 टीम मिल गई है पहला सेमीफाइल मुकाबला पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच 3 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला गया।

इस मुकाबले में पंजाब टॉस जीतकर हिमाचल प्रदेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। हिमाचल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। वहीं इस लक्ष्य के जवाब में पंजाब की 20 ओवरों में 163 रन ही बना सकी जिसके चलते हिमाचल प्रदेश ने यह मुकाबला 13 रनों से जीतकर सेफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, देखने के लिए क्लिक करें

पंजाब और हिमाचल के बीच खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। ऋषि धवन की अगुआई वाली टीम हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी में अपना लोहा मनवाया।
पंजाब को 13 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। जिसमें अहम भूमिका निभाते हुए सुमित वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं आकाश वशिष्ठ ने 43 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया।

उसके बाद गेंदबाजी करते हुए हिमाचल की टीम ने बल्लेबाजों पर पूरी तरह से लगाम कसे रखी। इस दौरान कप्तान ऋषि धवन ने पंजाब के 3 बल्लेबाजों को चलता किया। जबकि मयंक डागर मे 3 विकेट लेकर पंजाब की टीम को बैक फुट पर धकेल दिया।
अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 05 नवंबर को हिमाचल और मुंबई के बीच खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  विक्रमादित्य AAP पर पलटवारः हिमाचल के विकास में सभी सरकारों का योगदान, प्रदेश में केवल वीरभद्र सिंह मॉडल चलेगा
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now