Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

HP Lok Sabha Election Results 2024: हिमाचल में तीसरी बार चारों सीटों पर BJP का क्लीन स्वीप

HP Lok Sabha Election Results 2024

HP Lok Sabha Election Results 2024: भाजपा ने हिमाचल में लोक सभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर , कांगड़ा से राजीव भारद्वाज , शिमला से सुरेश कश्यप और मंडी से कंगना रनौत ने जीत दर्ज की है। साल 2014, 2019,और 2024 भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाते हुए चारों सीटों पर BJP प्रत्याशियों ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज की है।

भाजपा कांगड़ा संसदीय सीट 251895, मंडी 73482, हमीरपुर 178056 और शिमला 90548 के अंतर से जीती है। कांग्रेस ने इन हमीरपुर से सतपाल रायजादा, कांगड़ा से आनद शर्मा, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी , जबकि मंडी से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा था।

बता दें कि हिमाचल के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार कांग्रेस को क्लीन स्वीप किया है। हालांकि भाजपा के पूर्व सांसद राम स्वरूप की मौत के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीती थी। हालांकि उस समय प्रदेश में भाजपा की ही सरकार थी। लेकिन इस बार प्रदेश ने कांग्रेस पार्टी की सरकार होने के बाद भी इस सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज नहीं कर पाई ।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने इन सीटों पर बड़े मथन के बाद अपनी तरफ से सबसे मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतरा था। लेकिन 2014, 2019,और 2024  में हिमाचल के मतदाताओं ने मोदी के नाम पर वोट देकर इन उम्मीदवारों भारी अंतर से जीता कर लोकसभा में भेज दिया है।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now