Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चुनाव जीतते ही हिमाचल में लागू करेंगे ‘कॉमन सिविल कोड’ :- अमित शाह

पांवटा साहिब में गृहमंत्री अमित शाह की 10 नवंबर को रैली

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल में चुनाव जीतते ही कॉमन सिविल कोड लागू किया जाएगा यह बात देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पालमपुर तहसील में चुनावी रैली को संबोधित हुए कहीं पालमपुर के सुलह गांव में लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हिमाचल के चुनावी घोषणा पत्र के वादों को दोहराया।

गृहमंत्री ने कहा, ‘पांच साल में हिमाचल के विकास में पीएम मोदी और सीएम जयराम ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आईआईटी, एम्स, मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि, रोड या बिजली के कारखाने, हर क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों का इतिहास लिखा है’।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हमारे सेना के जवान और उनके परिजन 40 साल से ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग कर रहे थे। कांग्रेस ने चार-चार पीढ़ियों तक शासन किया, लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया। जनता ने 2014 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। 2015 में मोदी जी ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ देने का काम किया।

शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वो कहते हैं हिमाचल में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस आती है, लेकिन वो जमाना गया. मणिपुर, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनी और अब हिमाचल में भी बार-बार भाजपा आने वाली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है, झूठी गारंटी बांटती है. राहुल बाबा, हिमाचल वाले ऐसी गारंटी को नहीं मानते, विकास कार्य को मानते हैं भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में मुफ्त गैस सिलेंडर भेजने का काम किया। घर-घर बिजली पहुंचाने और हर गरीब को घर देने का काम किया। और आज हमारा प्यारा कश्मीर देश से जुड़ गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now