Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में निजी चैनल की चुनावी डिबेट के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे

Screenshot 2022 11 10 22 14 37 62 7ecc343528d84aae1423bfb8eca3bd44

बिलासपुर ब्यूरो।
बिलासपुर शहर में गुरुवार शाम 5:30 बजे कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। यह घटना एक निजी चैनल की चुनावी डिबेट के दौरान पेश आई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को बस अड्डा बिलासपुर के पास एक भवन की छत पर एक निजी समाचार चैनल की ओर से चुनावी डिबेट करवाई जा रही थी। इस बीच दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं नारेबाजी करने लगे। थोड़ी ही देर में यह नारेबाजी मारपीट में तब्दील हो गई।

इस घटना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने उनके बेटे से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद शहर में कैंडल मार्च निकाला और पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर नारेबाजी की। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कांग्रेस पर उनके चार कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर को शिकायत दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी उन्होंने सिटी पुलिस चौकी प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू है। इस मामले के दौरान जिसने भी आदर्श आचार संहिता या कानून का उल्लंघन किया उसके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now