Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शर्मनाक! ऊना में सिक्योरिटी गार्ड पर स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची के संग गलत हरकतें के लगे आरोप

मासूम से रेप

ऊना।
ऊना जिला में प्राइवेट स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड पर स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे है। इस संबंध में बच्ची की मां ने गगरेट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी 4 साल की बेटी यूकेजी में पढ़ती है। महिला का आरोप है कि स्कूल वैन में सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें व बदतमीजी की है। सिक्योरिटी गार्ड ने पहले भी बच्ची के साथ इस तरह का कृत्य किया था और उसकी परिजनों ने शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी। महिला ने बताया कि इस बार सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी बच्ची से स्कूल वैन में गंदी हरकत की।

शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मामले को लेकर एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now