Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हत्या के आरोपी भाजपा नेता को होटल डायनामाइट से उड़ाया

Mp News

MP News: जगदीश यादव हत्याकांड को लेकर भड़के जनाक्रोश के बीच जिला प्रशासन ने आरोपी भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। मंगलवार को सागर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निलंबित नेता मिश्री चंद गुप्ता के अवैध होटल को डायनामाइट से उड़ा दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भाजपा नेता पर 22 दिसंबर को अपनी एसयूवी चलाकर जगदीश यादव की हत्या करने का आरोप था। इंदौर से आई विशेष टीम ने होटल को गिराने के लिए 60 डायनामाइट लगाए और होटल को धराशाई कर दिया उड़ाए। चंद सेकेंड में ही इमारत मलबे में तब्दील हो गई।

होटल गिराने के लिए बरती गई तमाम सावधानी

विध्वंस के दौरान सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्य, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) तरुण नायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मिश्री चंद गुप्ता का होटल जयराम पैलेस सागर के मकरोनिया चौराहे के पास स्थित था।

जिलाधिकारी दीपक आर्य ने कहा, “सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर यातायात को रोक दिया गया था। होटल के आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया था। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। केवल इमारत को गिराया गया है।”

मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

कोरेगांव निवासी जगदीश यादव की 22 दिसंबर को एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई थी। आरोप भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों पर लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्री चंद गुप्ता अभी फरार है।

निर्दलीय पार्षद के भतीजे थे मृतक जगदीश यादव

गौरतलब है कि मृतक जगदीश यादव निर्दलीय पार्षद किरण यादव के भतीजे थे। नगर निकाय चुनाव में किरण यादव ने मिश्री चंद गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता को 83 मतों से हराया। आरोप है कि इसी रंजिश में जगदीश की हत्या की गई। वह मकरोनिया के कोरेगांव का रहने वाला था और मकरोनिया चौराहे पर स्थित डेयरी फार्म में काम करता था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now