Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ज्वालाजी उपमंडल में लाहड़ियाँ गांव की सड़क नहीं बनी इस बार तो जनता आंदोलन को तैयार: राजकुमार

ज्वालाजी उपमंडल में लाहड़ियाँ गांव की सड़क नहीं बनी इस बार तो जनता आंदोलन को तैयार: राजकुमार

प्रजासत्ता | ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र बारी पंचायत के गांव लाहड़ियाँ के गांव निवासियों ने ज्वालामुखी तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर से मांग की है की इस गांव को आजादी के इतने बरस बाद भी कोई भी रास्ता नहीं है और यह गांव आज भी रास्ते से वंचित है, सरकारें आती रही जाती रही पर इस गांव की सुध लेने वाला कोई नहीं बना, अनुसूचित जाति का यह गांव आज भी रास्ते से वंचित है, गांव वासियों ने आरोप लगाया है कि हमें राजनीतिक पार्टियों वोट बैंक के लिए इस्तेमाल तो जरूर करती हैं परंतु आज तक हमें मौलिक अधिकारों से भी वंचित रखा गया, इस रास्ते के ना होने के कारण गांव वासी स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, और औसत वर्ष भर में 3, 4 गांव वासी इस रास्ते के ना होने के कारण और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ना मिल पाने के कारण काल का ग्रास बनते हैं, गांव वासियों ने चेतावनी दी है कि इस बरसात से पहले पहले यदि इस रास्ते का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह किसी भी प्रकार का आंदोलन करने को तैयार हैं, और भविष्य में यदि कोई मौत इस रास्ते के निर्माण ना होने के कारण होती है तो प्रशासन की जवाबदेही रहेगी, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार की अध्यक्षता में गांव वासियों ने तहसीलदार ज्वालामुखी को आज ज्ञापन पत्र सौंपा, इसके साथ हिमगिरी हिंदू महासभा के अध्यक्ष किशोरी लाल परदेसी जी गांव वासियों के साथ रहे, प्रदेसी जी ने प्रशासन को चेताया है कि यह एक प्रकार से गंभीर विषय है और यदि स्थानीय प्रशासन कुंभकरण की नींद से नहीं जाता है तो गांव वासियों के साथ मिलकर हिमगिरी हिंदू महासभा ज्वालामुखी गांव वासियोंके उचित मांग के लिए बस उग्र आंदोलन करेगी,

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now