Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर LG आवास के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

Delhi LG

नई दिल्ली: दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तल्खी और बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अब उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी के कार्यकर्ता राजघाट पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कल मेयर चुनाव के दौरान दोनों दलों के नेता के बीच धक्का-मुक्की हुई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एमसीडी में पीठासीन अधिकारी की असंवैधानिक नियुक्ति का आरोप लगाते हुए आप ने एलजी हाउस के बाहर किया प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली मेयर चुनाव के दौरान हुए हंगामे के एक दिन बाद बीजेपी ने आप पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप लगाते हुए राज घाट के पास विरोध प्रदर्शन किया।

AAP के पार्षदों का कहना है कि मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए। सदन में भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की हुई। AAP ने 4 दिसंबर को हुए MCD चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के लंबे शासन को समाप्त कर दिया। आम आदमी पार्टी, जिसने 134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव जीता है।

 

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now