Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ठंड-कोहरा से कांपेंगे ये पांच राज्य, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD

नई दिल्ली: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्य ठंड के प्रकोप से कांप गए हैं। शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में तो हर दिन ठंड के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोहरे के कारण धूप नहीं निकल रही, जिससे सर्दी और सितम ढा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि 10 जनवरी की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ आने के 48 घंटों के बाद उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति कम होने की संभावना है।

कई राज्यों के लिए रेड जारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा बना रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

10 जनवरी के बाद मिलेगी राहत

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामणि ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के लिए रेड अलर्ट और राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 10 जनवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण, दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

इस बीच, उत्तर राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश में 9-10 जनवरी को क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से गंभीर स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना के छिटपुट इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा। पिछेल दो-तीन दिनों से दिल्ली में पहाड़ी इलाकों से ज्यदा सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली ट्रेनें समय से लेट चल रही हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now