Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

युवक से 123 ग्राम हेरोइन व एक लाख 34 हजार रुपए की नगदी बरामद

arest, Mandi News

बलजीत|इंदौरा
डमटाल पुलिस ने गश्त के दौरान डमटाल के तोकी गांव के पास कार सवार एक व्यक्ति से चिट्टा और एक लाख 34 हजार रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया ने बताया कि डमटाल थाना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की टुकड़ी डमटाल में रूटीन गश्त पर थी कि गांव तोकी में पहुंचने पर सामने से आ रही होंडा सिटी कार चालक जो को पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और अपनी कार को मौका से भगा ले जाने की कोशिश करने लगा।

पुलिस टीम को युवक की हरकतों और शक होने पर आरोपी युवक को पुलिस ने मौका पर धर दबोचा। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर चिट्टे की बड़ी खेप ओर नगदी को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति से मिली चिट्टे की खेप ओर नगदी को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर डमटाल पुलिस थाना लाया गया।

आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपनी पहचान माइकल पुत्र गोपी चंद वासी गांव तोकी के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ डमटाल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now