Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिवमोग्गा ISIS साजिश मामले में NIA की कार्रवाई

Karnataka News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शिवमोग्गा ISIS साजिश मामले में बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी ANI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी मज़ीन अब्दुल रहमान और नदीम अहमद केए को गिरफ्तार किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इस मामले में चार अन्य आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए फिलहाल, मामले में आगे की जांच में जुटी है।

क्या है शिवमोगा ISIS साजिश केस?

सितंबर 2022 में कर्नाटक पुलिस ने शिवमोगा में तीन लोगों की गिरफ्तारी की थी। कहा गया था कि तीनों आरोपी आतंकी संगठन ISIS से प्रेरित थे। तीनों मिलकर भारत में खलीफा शासन और शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्ध आतंकी विस्फोटक सामग्री खरीदने की फिराक में थे जिससे ये आतंकी घटनाओं को अंजाम देना चाहते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इंजीनियर सैयद यासीन (21 वर्ष) इंजीनियरिंग का छात्र माज मुनीर अहमद (22 वर्ष) और शारिक (24 वर्ष) के रूप में हुई थी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ था जब आरोपी मोहम्मद शारिक ऑटो रिक्शा में कुकर बम लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुकर बम में ब्लास्ट हुआ था और आरोपी शारिक के साथ ऑटो ड्राइवर घायल हुआ था। मामले की जांच में धमाके के तार ISIS से जुड़े पाए गए lS।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now