Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना के रक्कड़ के जंगली एरिया में मिला अज्ञात शव

Updated By Tek Raj
Published on: 14 जनवरी 2023
ऊना स्थित रक्कड़ में जंगली एरिया से सटे खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है। बता दें कि बीती देर रात जंगल की तरफ से एक कुत्ता कोई कटी टांग उठाकर लाया था। जिस पर घर के मालिकों ने पंचायत और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव के शेष हिस्से को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शनिवार को स्निफर डॉग के साथ शव को ढूंढने के लिए फिर से सर्च अभियान चलाया। इस बीच जंगल के पास खेतों से अज्ञात व्यक्ति शव बरामद किया। जो जानवरों द्वारा नोचा हुआ प्रतीत हो रहा था। इस शव की एक टांग कटी मिली। जिसे देर रात कुत्ता उठा ले आया था। खेतों से मिला शव किसका है? इसकी अभी तक पता नहीं चल सका है। एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में जांच जारी है।

ऊना।
ऊना स्थित रक्कड़ में जंगली एरिया से सटे खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है।

बता दें कि बीती देर रात जंगल की तरफ से एक कुत्ता कोई कटी टांग उठाकर लाया था। जिस पर घर के मालिकों ने पंचायत और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव के शेष हिस्से को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने शनिवार को स्निफर डॉग के साथ शव को ढूंढने के लिए फिर से सर्च अभियान चलाया। इस बीच जंगल के पास खेतों से अज्ञात व्यक्ति शव बरामद किया। जो जानवरों द्वारा नोचा हुआ प्रतीत हो रहा था। इस शव की एक टांग कटी मिली। जिसे देर रात कुत्ता उठा ले आया था। खेतों से मिला शव किसका है? इसकी अभी तक पता नहीं चल सका है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में जांच जारी है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now