Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला के ननखड़ी में भीषण अग्निकांड, 5 मकान जल कर राख

ननखड़ी में भीषण अग्निकांड, 5 मकान जल कर राख

प्रजासत्ता |
शिमला के ननखड़ी में गुरुवार शाम अड्डू गांव के अचानक एक मकान में आग लगने से साथ लगते अन्य पांच मकान जलकर राख हो गए | इस अग्निकांड से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है| जानकारी के अनुसार कुल प्रभावित परिवार 12 हैं और करीब 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है |

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम अड्डू गांव के अचानक एक मकान में आग लग गई और आसपास लकड़ी के मकान होने पर देखते ही देखते आग अन्य मकानों में भी फैल गई| इससे गांव में अफरा तफरी मच गई|

ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए और मामले की सूचना पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी| इसके बाद दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया| देर रात तक प्रशासन की टीमें गांव में राहत और बचाव कार्यों में जुटी रहीं तब जाकर कहीं आग पर काबू पाया गया|

इसे भी पढ़ें:  Shimla Murder: देवभूमि हिमाचल में सरेआम मर्डर होना प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह: तिलक राज

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now