Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अंब में युवती हत्या मामले में खुलासा: 4 लाख रुपए मांग रही थी युवती, युवक ने गला दबाकर मारा

अंब में मिले युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, गला घोट कर की गई थी हत्या

ऊना |
ऊना के अंब में मिली जालंधर की युवती की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांव तलवान के रहने वाले जग्गी को 26 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। वहीँ हत्या में शामिल दूसरा आरोपी वरुण अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बना हुआ है। वरूण को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती युवक से पैसों की डिमांड कर रही थी। जिसकी वजह से उसने हत्या का प्लान बनाया।

पूछताछ में जग्गी ने पुलिस को यही बताया है कि उसकी बलजीत कौर के साथ 2 महीना पहले ही जान पहचान हुई थी और वह फोन पर अक्सर बात किया करता था। इसी दौरान उसने बलजीत कौर के साथ फगवाड़ा में शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद से ही बलजीत कौर उससे 4 लाख रुपए की मांग कर रही थी। जिसके बाद उसने बलजीत की हत्या करने की प्लानिंग बनाई। इसमें वरुण ने उसका साथ दिया।

इसे भी पढ़ें:  Jobs in Una: सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे 100 पद

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी वरुण के साथ बलजीत को हत्या के इरादे से हिमाचल लेकर आए थे। वह उसे मोटरसाइकिल पर भरवांई तक लेकर गए थे। घेबट बेहड़ में मेन रोड के साथ लगती खाई को गहरी समझकर उन्होंने उसका गला दबा दिया। साथ ही खाई में धकेल दिया।

दरअसल, जालंधर के फिल्लौर की रहने वाली बलजीत कौर (21) का शव 23 जनवरी को घेबट बेहड़ के जंगल में पड़ा मिला था। बलजीत कौर के शव के पास उसका मोबाइल पड़ा था। इसकी मदद से पुलिस ने उसके परिजनों ने संपर्क साधा। मृतका के परिवार वालों ने बताया कि युवती अपनी मां को सहेली की शादी में जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बलजीत कौर की हत्या का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें:  Una News: ऊना में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, पति गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने एएसपी ऊना प्रवीण कुमार, अंब डीएसपी डॉ वसुधा सूद और अंब एसएचओ अंब आशीष पठानिया की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था। जांच के दौरान बलजीत की कॉल रिकॉर्डिंग आदि खंगाली गई। जिसके बाद टीमें फिल्लौर के लिए रवाना हो गई। जिसके बाद 26 जनवरी को पुलिस ने गांव तलवान के रहने वाले जग्गी को गिरफ्तार कर लिया। अभी भी जग्गी का दूसरा साथी वरुण पुलिस की गिरफ्त से बाहर बना हुआ है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now