Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास ने अस्पताल में दमतोड़ा, समर्थकों में शोक की लहर

Naba Das 1

Odisha Health Minister Naba Das News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की इलाज के दौरान रविवार रात अस्पताल में मौत हो गई है। उन्हें गोली लगने के बाद भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ एकत्रित होने लगी है। सीएम नवीन पटनायक ने नब दास की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा नब दास की मौत से राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है।

आरोपी के परिजनों से हो रही पूछताछ 

इससे पहले पुलिस ने बतायास था कि गोली मारने वाला ASI गोपाल दास पिछले 5 माह से अपने घर ही नहीं गया था। इतना ही नहीं वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है और वह इसके लिए दवा भी लेता था। पुलिस को गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने पूछताछ में यह बातें बताई थी।

 

इसे भी पढ़ें:  राजस्थान को आज मिलेगी पहली वंदेभारत एक्सप्रेस

सुबह गोपाल ने बेटी से की थी बात

इसके अलावा जयंती ने बताया कि उसे मीडिया में खबर चलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दी। इससे पहले आज सुबह ही गोपाल दास ने उसे फोन किया था और फिर वीडियो कॉल पर उसने अपनी बेटी से बात की थी। वहीं, गोपाल दास से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 8 साल से गोपाल दास दवा ले रहा है। दवा खाने के बाद वह सामान्य व्यवहार करते है। दवा नहीं लेने पर वह अकसर गुस्सा करते और झगड़ा करते है।

ऐसे गोली मारी थी

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल पहुंचे थे। जहां वह नब दास के परिजनों से मिले। नबा दास को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के पास गोली मारी गई। मंत्री अपनी कार से उतरे थे की सामने से एएसआई ने कई राउंड गोली चला दी थी।

इसे भी पढ़ें:  Meghalaya Exit Polls: मेघालय में हंग असेंबली की भविष्यवाणी पर CM संगमा का बड़ा बयान, बोले- सभी विकल्प रखेंगे

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now