Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में कंपनी दफ्तर से 6.74 लाख चोरी, आरोपी कर्मचारी फरार

चोरी पैसो की

ऊना|
ऊना जिले के हरोली में खुली एक कंपनी के दफ्तर से 6.74 लाख रुपये से अधिक चोरी हुए हैं। आरोप इसी कंपनी के एक कर्मचारी पर लगे हैं, जो दक्षिण दिल्ली निवासीपुरी का रहने वाला है और फरार बताया जा रहा है।

आकाशदीप निवासी पालकवाह ने हरोली थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। IPC की धारा 381 के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, वह गोयल फूड वॉल्ड कंपनी हरोली में कार्यरत है। उन्होंने अपने दफतर में 6,74,820 रुपये रखे थे, जिन्हें नीरज शर्मा चुरा कर भाग गया है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस ने दस गारंटीयों का झूठा मायाजाल रच कर हिमाचल की जनता को किया भ्रमित

Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now