Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मंगलुरु में 130 छात्र अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning

Food Poisoning: मंगलुरु के शक्तिनगर में फूड पॉइजनिंग के कारण नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज के 130 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल के मेस में बने खाना को खाने के बाद छात्रों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि छात्रों ने कथित तौर पर अपने छात्रावास के मेस में खाना खाया, जिसके बाद उन्हें पेट में दर्द, लूज मोशन और उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार करीब 130 छात्रों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इन अस्पतालों में छात्रों का इलाज जारी

52 छात्रों को एजे अस्पताल में, 18 को केएमसी ज्योति में, 14 को यूनिटी अस्पताल में, 8 को सिटी अस्पताल में, 3 को मंगला अस्पताल में और 2 को एफआर मुलर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैंगलोर शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के कम से कम पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सोमवार की दोपहर दो बजे से ही छात्रों को पेट में दर्द की शिकायत शुरू हो गई थी।

कहा जा रहा है कि छात्रों के तबीयत खराब होने के बाद कॉलेज के अधिकारियों ने उनके माता-पिता को कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन जब मीडिया के जरिए छात्रों के परिवारों को जानकारी मिली तो वे अपने बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने लगे। कुछ अभिभावक अस्पताल भी पहुंचे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now