Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

200 रुपये से भी कम में 3 महीने के लिए पाएं OTT समेत कई बेनिफिट्स!

Best Recharge Plan Under 200

Best Recharge Plan under 200: क्या आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो ओटीटी बेनिफिट के साथ कम कीमत में आए? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा प्लान (Cheapest Recharge Plan) लेकर आ गए हैं। कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आने वाला ये प्लान 200 रुपये से कम कीमत में है।

200 रुपये से कम खर्च में आपको तीन महीने तक ओटीटी का बेनिफिट मिल रहा है। एक बार रिचार्ज करके यूज तीन महीने तक ओटीटी सुविधा का लाभ उठा सकेगा। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी 200 रुपये से कम (Best Recharge Plan under 200) में ओटीटी बेनिफिट प्लान दे रही है।

200 रुपये से कम का बेस्ट प्लान

दरअसल, वोडाफोन-आइडिया की ओर से 200 रुपये का शानदार प्लान दिया जा रहा है। इसकी कीमत सिर्फ 151 रुपये है, जिसमें 3 महीने के लिए फ्री ओटीटी (Rs 151 Recharge Plan Benefits) सुविधा दी जा रही है।

वीआई का 151 रुपये का प्लान (Vi 151 Plan)

वोडाफोन-आइडिया की ओर 151 रुपये का डेटा प्लान (Vi Data Plan) दिया जाता है। इसकी वैधता 30 दिनों की है, जिसे डेटा प्लान भी कहा जाता है। इस प्लान में कुल 8GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा प्लान को एंटरटेनमेंट का पिटारा भी कहा जा सकता है।

इस प्लान में कम खर्च में फुल एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स मिलता है। 30 दिनों तक डेटा बेनिफिट के अलावा यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन 3 महीनों के लिए मिलता है। इसके अलावा आप वोडाफोन आइडिया के ऐप्स का भी फ्री यूज कर सकते हैं। इस प्लान में 8जीबी डेटा की सुविधा मिलती है।

नहीं मिलेगा कॉलिंग और SMS बेनिफिट

आपको जानकारी के लिए बता दें कि वीआई अपने 151 रुपये वाले इस प्लान में सिर्फ डेटा और ओटीटी बेनिफिट देता है। इसमें कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलेगा। अगर आप कॉलिंग और एसएमएस बेनिफ्ट्स पाना चाहते हैं तो इसके लिए यूजर को दूसरा प्लान अपनाना होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now