Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

किसका है सर पर हाथ जो इतना उछले हैं ASI रामलाल

महिला से अभद्र व्यवहार मामले में एसपी सिरमौर ने ASI रामलाल को किया लाइन हाजिर

पांवटा साहिब: आखिर कब होगा निलबंन ASI रामलाल का।
प्रजासत्ता।
पांवटा साहिब की जनता और मीडिया से बदसलुखी करने वाले पुलिस कर्मी का मामला जल्द ही शिकायत के रूप में पुलिस महानिदेशक और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचेगा। साथ ही बदसलूख एएसआई राम लाल के निलम्बन की भी मांग की जाएगी।

दरअसल पांवटा थाने में तैनात पुलिस एएसआई रामलाल की करतूतो से क्षुव्ध होकर पांवटा के पत्रकार लामबद्ध हो गए है। इसी सिलसिले में एक आपातकालीन बैठक पांवटा के पत्रकारो ने बुलाई। बेैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र तरूण ने की जिसमें ज्ञान प्रकाश, अशोक बहूता, नागेन्द्र, राजेश कुमार, रोबिन शर्मा, करमजीत, अंकिता नेगी, प्रीति चौहान, संजीव शर्मा, मंजीत सिंह, प्रेम वर्मा, नरेश पाबूच, अच्छर तेजवान उपस्थित रहे।

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आला अफसरो सहित मुख्यमंत्री को उपरोक्त पुलिसकर्मचारी की लिखित शिकायत भेज निलम्बन की मांग की जाए। क्योकि एएसआई का व्यवहार आमजनता के साथ साथ मीडिया के साथ भी सही नही है इसके अलावा कई मामले इस प्रकार के प्रकाश मेे आ चुके है जिससे आम जन मानस में पुलिस की छवि खराब हो रही है। साथ ही इस पुलिस कर्मी की करतूतो की फेहरिश्त भी दिन प्रति दिन बढती चली जा रही है।

अब तक कई मामले रामलाल के खिलाफ सामने आ चुके है बताते चले की पुलिस की धौंस जमाने वाले रामलाल ने व्यापार मण्डल के प्रधान के साथ भी बदसलूकी की थी। इतना ही नहीं इसने सरेबाजार एक केैन्सर पीड़ित को थपडा दिया था। एक हत्या के आरोप में शक की बिनाह पर एक युवक को लगातार और बार बार प्रताड़ित करता रहा जिससे तंग आकर युवक ने आत्म हत्या कर ली थी।

अभी अभी ताजा तरीन मामले में एक महिला को निर्वस्त्र कर थाने में पीटने का मामला भी उछला है। हाल ही में एक मीडिया कर्मी को उसका काम करने से रोका और बदले की भावना से पत्रकार को हवालात में डालने की धमकी दी। इससे पहले कई पत्रकारों के साथ ये पुलिस कर्मी बदसलूखी कर चुका है।

एक तथाकथित पत्रकार की मिलीभगत से इस पुलिस कर्मी ने एक झूठा मामला भी बनवाया था। बीते दिनो पांवटा मीडिया का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस कप्तान डा0 खुशहाल शर्मा से मिला और वास्तुस्थिति से अवगत करवाया। उन्होने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now