Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: ‘मैं आजकल काफी घबराया हुआ हूं’…जानिए अश्विन ने क्यों दिया ये बड़ा बयान

New Project54

IND vs AUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैं आजकल काफी घबराया हुआ हूं’। पहले टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले अश्विन ने आखिर क्यों ये बड़ा बयान दिया है, नीचे जानिए विस्तार से…

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, नागपुर टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन पहली पारी में केएल राहुल के आउट होने के बाद बतौर नाइटवॉचमैन बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। इसे लेकर मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने अश्विन से सवाल किया कि उन्हें बल्लेबाजी के लिए नंबर तीन पर भेजने के लिए किसका फैसला था?

अश्विन ने क्यों कहा- मैं आजकल घबराया हुआ हूं

दिनेश कार्तिक के इस सवाल पर अश्विन ने कहा कि ‘मैं अंदर बैठकर बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करते हुए देख, खुद बल्लेबाजी करने के लिए संघर्ष कर रहा हूं, मैं आजकल काफी घबराया हुआ भी हूं। मैंने उन्हें (टीम प्रबंधन) को कहा था कि अगर मौका मिले तो मुझे जल्दी बल्लेबाजी करने भेजा जाए और मौका आ गया।

नाइटवॉचमैन की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हैं अश्विन

अश्विन ने आगे कहा कि मेरे दोस्त पुजारा ने मुझे कहा कि अब सिर्फ 20 मिनट बचे हैं, मुझे एक नाइटवॉचमैन की जरूरत है, मैंने इस मौके को बड़े सम्मान से लपक लिया।’ अश्विन ने आगे कहा कि मैं (नामित नाइटवॉचमैन इस श्रृंखला?) वास्तव में वहां जाने और बल्लेबाजी करने के लिए उत्सुक हूं। जब भी मौका मिलता है, मैं हमेशा तैयार रहता हूं।’

अश्विन ने किया शानदार प्रदर्शन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए अश्विन ने बड़ा योगदान दिया है। अश्विन ने तीसरे दिन बॉलिंग से कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों का शिकार कर डाला। उन्होंने पहली पारी में भी 3 विकेट लिए थे। टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट पारी और 132 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now