Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीएमसी की 48 वर्षीय महिला कार्यकर्ता का शव मिला, गले पर गहरे घाव

TMC 1

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग कस्बे में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक महिला कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 48 वर्षीय सुचित्रा मंडल के रूप में हुई है। मृतक के परिवार और इलाके के स्थानीय लोगों ने कहा कि आलू के खेत में जाने के बाद उसका शव खून से लथपथ मिला था।

शरीर पर गले पर गहरे घाव थे। प्रथम दृष्टया पता चला कि महिला की हत्या कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद शव को कैनिंग के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़ें:  फोटोज में देखें अंदर से कैसा दिखता है नया भवन

सुचित्रा टीएमसी पार्टी के सक्रिय सदस्य थीं। वो लोकल लेवल पर काफी एक्टिव रहती कार्यकर्ता थीं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करने में जुटी है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now