Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Maxima Max Pro X4 Plus रग्ड स्मार्टवॉच की भारत में एंट्री, जानें कीमत…

Maxima Max Pro X4 Plus

Maxima Max Pro X4 Plus Rugged Smartwatch: दिग्गज स्मार्टवॉच निर्माता मैक्सिमा ने मैक्स प्रो एक्स4+ रग्ड स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। भारत में ये वॉच 3 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुई है। बेहतरीन फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ वॉच की मार्केट में एंट्री हो गई है। आइए आपको मैक्स प्रो एक्स4 प्लस की कीमत, उपलब्धता, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Maxima Max Pro X4 Plus Specifications

मैक्सिमा के मैक्स प्रो एक्स4+ में 1.32 इंच का एचडी डिस्प्ले है जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (एओडी) के साथ है। इसमें 360*360 पिक्सल अल्ट्रा रेजोल्यूशन स्क्रीन है। ये वॉच सुपरफास्ट संचालन के लिए अत्याधुनिक रियलटेक प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें एडवांस ब्लू टूथ कॉलिंग कनेक्टिविटी और सिरी/गूगल वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है।

इसे भी पढ़ें:  Motorola Edge 50 Ultra: स्पेशल ऑफर, ₹15,000 तक सस्ता हुआ Motorola का यह प्रीमियम फोन..!

Maxima Max Pro X4 Plus Price and Availability in India

मैक्स प्रो एक्स4 प्लस वॉच को प्रीमियम रग्ड डिजाइन और हार्ड केस के साथ तैयार किया गया है। इसके तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, मिलिट्री ग्रीन और डेजर्ट खाकी शामिल है। इस घड़ी की कीमत 2,699 रुपये से शुरू है। ये वॉच ऑफलाइन और सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें:  Nokia ने एक साथ लॉन्च किए 3 धांसू Smartphone, जानिए फीचर्स

Maxima Max Pro X4 Plus Features

कई मेनू डिजाइनों के साथ एडवांस यूआई डिजाइन मैक्स प्रो एक्स4+ को अधिक फंक्शनल और डायनामिक बनाता है। अन्य टॉप विशेषताओं की बात करें तो इसमें कॉलिंग कार्यों के लिए एडवांस चिप, स्मार्ट डायल पैड, संपर्क और कॉल लॉग्स, पासवर्ड के साथ स्क्रीन लॉक, 100+ वॉच फेस, 600 निट्स ब्राइटनेस आदि शामिल हैं।

मैक्सिमा की वॉच का डिजाइन आज के स्टाइल के हिसाब तैयार है। इसमें कई फिटनेस फीचर्स हैं। वॉच में 30 प्लस स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट (HR) / SpO2 / स्लीप मॉनिटरिंग और सेडेंटरी / ड्रिंकिंग रिमाइंडर फीचर्स हैं। वॉच में 340mAh बैटरी दी गई है जो बिना रुके काफी समय तक काम कर सकती है। इसमें इन वॉच्स में प्रीमियम स्पीकर के साथ अल्ट्रा-क्लियर साउंड भी है।

इसे भी पढ़ें:  Google Pixel 11 Pro: एआई, कैमरा और इको-फ्रेंडली डिज़ाइन के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now