Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सिर्फ 19 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में मिलते हैं कई बेनिफिट्स!

Data Plan Under Rs 20

Data Plan under Rs 20: टेलीकॉम कंपनियों के बीच तगड़ा मुकाबला चलता रहता है। रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, बीएसएनएल समेत कई कंपनियां अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स के साथ प्लान ऑफर करती है। इनमें सस्ते से लेकर महंगे प्लान आते हैं जबकि, कुछ ऐसे भी प्लान है जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

हालांकि, आज हम आपको जिस एक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं वो सिर्फ 19 रुपये का है। अगर आपके पास दो सिम कार्ड है या फिर आपको अचानक से डेटा रिचार्ज करवाना पड़ रहा है तो ऐसे में ये प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

19 रुपये में पाएं 1जीबी डेटा (Vi Rs 19 Plan)

दरअसल, ये एक 19 रुपये का डेटा प्लान है जिसमें 1 जीबी तक डेटा मिलता है। तीसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी की ओर से 19 रुपये का ये प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें डेटा के अलावा अन्य बेनिफिट्स का लाभ भी दिया जाता है।

डेटा खत्म होने पर या अचानक से डेटा की जरूरत पड़ने पर आप 19 रुपये का रिचार्ज करवा सकते हैं। बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 1 जीबी तक डेटा की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की होती है। वोडाफोन आइडिया अपने 19 रुपये के प्लान में वीआई ऐप, मूवीज और टीवी शो का लाभ भी देता है।

एयरटेल का 19 रुपये का रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 19 Plan)

वोडाफोन आइडिया के अलावा एयरटेल भी अपने ग्राहकों को 19 रुपये का प्लान देता है। इस प्लान में भी 1 दिन की वैधता मिलती है। साथ ही 1GB डेटा का बेनिफिट मिलता है।

आपको बता दें कि जियो की ओर से भी किफायती प्लान ऑफर किए जाते हैं। आप चाहें तो बीएसएन के प्लानों को भी अपना सकते हैं, लेकिन ये कंपनी अभी 3जीबी सर्विस देती है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now