Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

व्हाट्सएप पर 3 फीचर्स लॉन्च, डिटेल्स में जानें…

WhatsApp New Feature: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने एंड्रॉइड पर अपने ऐप के लिए तीन नए बेहतर फीचर पेश किए हैं। इन अपडेट फीचर्स में 100 मीडिया फाइलों तक शेयर करने का ऑप्शन, डॉक्यूमेंट कैप्शन और लोंग ग्रुप सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन शामिल हैं।

तीनों नए फीचर्स अब उन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं जो Android पर WhatsApp का यूज करते हैं और जिनके पास WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन है। हाल ही में व्हाट्सएप ने iOS के लिए एक बीटा वर्जव शुरू किया था जिससे टेस्टर्स एक बार में 100 मीडिया फाइल तक भेज सकते थे।

पहले यूजर्स एक बार में 30 मीडिया फाइलें भेज सकते थे। Google Play पर व्हाट्सएप के आधिकारिक चेंजलॉग ने इन तीनों फीचर्स को लिस्ट किया है। आइए इन तीन फीचर्स (WhatsApp New Feature) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक साथ भेज सकेंगे 100 मीडिया फाइल्स (100 Files Sharing Feature)

नया फीचर्स यूजर्स को एक बार में 100 मीडिया फाइलें और अवतार भेजने की अनुमति देगा, वो फाइलों के कैप्शन भी लिखकर साझा कर कर सकते हैं। इन फाइलों में डॉक्यूमेंट्, फोटोग्राफ या वीडियो तक साझा की जा सकती है। इससे पहले यूजर्स सिर्फ 30 फाइलों को ही साझा कर सकते थे।

WhatsApp Long Group Subjects and Descriptions

नए अपडेट के साथ इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर अब अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स के लिए एक लंबा सब्जेक्ट और सब्जेक्ट डिस्क्रिप्शन चुन सकते हैं। कंपनी ने अब ग्रुप सब्जेक्ट्स और डिस्क्रिप्शन के कैरेक्टर काउंट को बढ़ा दिया है जिससे यूजर्स एजेंडा, उद्देश्य या मैसेज को बेहतर तरीके से बता सकें।

इसके अलावा ग्रुप सब्जेक्ट में अब 500 कैरेक्टर्स तक की सीमा होगी। किसी ग्रुप के सब्जेक्ट या डिस्क्रिप्शन पर जाकर, वहां टैप करना है और आप नई सीमाओं के साथ कंटेंट को बदल सकते हैं।

How to Create Personalised Avatars on WhatsApp?

चेंजलॉग में व्हाट्सएप ने बताया किया है कि अब, यूजर अवतार बनाकर खुद को अधिक स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सकते हैं। नया फीचर स्नैपचैट की तरह ही व्हाट्सएप यूजर्स अब अपनी डिस्प्ले पिक्चर का डिजिटल अवतार बना सकते हैं। इस फीचर को पहले भी रोल आउट किया जा चुका है, हालांकि, अब कंपनी नए फीचर के बारे में यूजर्स के बीच ज्यादा जागरूकता पैदा करने के लिए नए फीचर पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now