Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस ने पकड़े हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकी

पकड़ गए आतंकी

Jammu and kashmir: कुलगाम पुलिस ने शनिवार को तीन आतंकी धर-दबोचे हैं। यह तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय सदस्य हैं। इनकी पहचान शोपियां निवासी एम. अब्बास वागे, गौहर अह मीर और निसार आह शेख के रूप में हुई है।

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

पुलिस ने आतंकियों से 1 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन और 13 जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किए गए। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इनपुट मिला था कि आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर तीनों को पकड़ा गया।

रच रहे थे साजिश

पुलिस के अनुसार तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए वह अपनी आकाओं के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। घाटी में कानून व्यवस्था बिगाड़ना और विस्फोटकों का उपयोग करना उनकी मंशा थी। उनसे बरामद हथियार कहां से आए हैं इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  4 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्दघाटन, दिल्ली से जयपुर के सफर में 2 घंटे कम लगेंगे 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now