Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फोन में अभी करें ये सेटिंग्स, लंबा चलेगी फोन की बैटरी

Smartphone Battery Saving Tips

Smartphone Tips: इन दिनों स्मार्टफोन हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। फोन के बिना हमारी लाइफ पूरी तरह से रूक जाती है। आज लोग अपने दिन का अधिकतर फ्री टाइम फोन के साथ बिताते हैं। वे फोन पर म्यूजिक सुनते हैं, वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं, ऑनलाइन एक्टिविटीज करते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं। ऐसे में कई बार फोन की बैटरी फटाफट खत्म होने लगती है। में कुछ बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स के अनुसार आजकल के स्मार्टफोन्स में कई एडीशनल फीचर्स दिए जा रहे हैं। ये फीचर्स फोन की परफॉर्मेंस सुधारने के साथ-साथ बैटरी लाइफ भी बढ़ाते हैं। इनमें से कुछ फीचर्स बाई डिफाल्ट डिएक्टिव होते हैं। आप उन्हें सेटिंग्स में जाकर एक्टिव कर सकते हैं और फोन की बैटरी को लंबे समय तक चला सकते हैं। यहां आप ऐसी ही कुछ स्मार्टफोन सेटिंग्स के बारे में जानेंगे।

इसे भी पढ़ें:  सस्ते हुए OnePlus से लेकर Samsung समेत कई महंगे फोन

यह भी पढ़ें:

बैटरी बचाने के लिए ऐसे करें स्मार्टफोन सेटिंग्स (Smartphone Power Saving Tips)

वर्तमान में Android Smartphones और iPhones ने पूरे स्मार्टफोन मार्केट पर कब्जा किया हुआ है। इन दोनों में ही बैटरी सेविंग्स के लिए फीचर आते हैं। जानिए इन सेटिंग्स को कैसे ऑन करें।

Android Smartphone में यूं बदलें सेटिंग्स

अपने फोन की Settings में जाकर Dual Sims & mobile network पर टैप करें। यहां पर आपको Data traffic management ऑप्शन दिखेगा, इस पर टैप करें। इसके बाद Data Saving Mode को ऑन कर दें। इसके अलावा फोन में Power Saving Mode को भी ऑन कर दें। इस तरह आपके फोन में पावर सेविंग्स सेटिंग्स ऑन हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  HTC Wildfire E5 Plus Price: यह फ़ोन बहुत ही किफायती कीमत के साथ मार्केट में तहलका मचाई हुई है,जाने कीमत.!

यह भी पढ़ें:

Apple iPhone में ऐसे बदलें सेटिंग्स

आईफोन में पावर सेविंग के लिए Settings में जाएं। यहां General पर टैप करें। इसके बाद Background App Refresh पर क्लिक करें। यहां आप Off पर क्लिक कर दें। इससे बैकग्राउंड में चलने वाले सभी ऐप्स डिएक्टिव हो जाएंगे और आपके स्मार्टफोन में पावर कम कंज्यूम होगी।

इन Smartphone Tips को भी आजमाएं

इन टिप्स के अलावा आपके फोन में जब तक बैटरी 50 फीसदी से कम न दिखाएं, तब तक फोन को रिचार्ज नहीं करें। ऐसा करने से बैटरी की लाइफ पर भी असर पड़ता है। कई लोग फोन फुल चार्ज होने के बाद भी चार्जर में लगा रहने देते हैं। इससे भी फोन की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म होने लगती है। इसलिए फोन को फुल चार्ज होते ही हटा दें।

इसे भी पढ़ें:  Smart TV को फ्री में पाने का मौका! अपनाना होगा ये सस्ता रिचार्ज, डिटेल्स में जानें
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now