Prajasatta Side Scroll Menu

Airtel का ग्राहकों को बड़ा झटका! अपना सस्ता प्लान किया महंगा, जानिए कितने का पड़ेगा प्लान

Airtel Plan Price Hike

Airtel Plan Price Hike: देश की दूसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपना सबसे सस्ता प्लान अब महंगा कर दिया है। साल की शुरुआत में कंपनी ने उत्तर प्रदेश पश्चिम, बिहार, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश समेत 7 सर्किलों में अपने किफायती प्लान के दाम बढ़ाए थे।

वहीं, अब कंपनी ने महाराष्ट्र और केरल सर्किल में भी बेस रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में महाराष्ट्र और केरल में रहने वाले ग्राहकों के लिए एयरटेल (Airtel Plan Price Hike in India) का सबसे सस्ता बेस प्लान अब महंगा हो गया है।

एयरटेल की ओर से 99 रुपये वाले बेस प्लान को अब 155 रुपये का कर दिया गया है। इसलिए अब एयरटेल यूजर्स के लिए 99 रुपये के प्लान की कीमत 155 रुपये पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  POCO C55 की आज से शुरू होगी बिक्री, जानिए खासियत और कीमत

99 रुपये का प्लान पूरी तरह होगा बंद

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 2022 नवंबर से एयरटेल ने 99 रुपये के प्लान को बंद करना शुरू किया है। कंपनी ने सबसे पहले हरियाणा और ओडिशा में 99 का प्लान बंद करके 155 का किया। इसके बाद जनवरी 2023 में उत्तर प्रदेश पश्चिम, बिहार, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश समेत 7 सर्किलों में प्लान को 99 रुपये से 155 रुपये का किया।

धीरे-धीरे एयरटेल अपने 99 प्लान को बंद करके 155 रुपये के प्लान में बदल रहा है। ऐसे में 155 रुपये में एयरटेल का नया एंट्री लेवल प्लान लिस्ट में शामिल हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  Jio दे रहा है 100 रुपये से कम में कॉलिंग, OTT समेत कई सुविधा का लाभ! जानिए

Airtel Rs 155 Plan Benefits 

एयरटेल के 155 रुपये वाले प्लान में 24 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 300 SMS और 1GB डेटा की सुविधा भी शामिल है। इतना ही नहीं प्लान में मुफ्त Wynk Music और हेलोट्यून्स का एक्सट्रा बेनिफिट भी शामिल है।

बता दें कि एयरटेल का एंट्री लेवल प्लान उन ग्राहकों के लिए महंगा हो गया है जो सिम को केवल एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में एयरटेल पूरे देश में अपना 99 का प्लान 155 रुपये का कर देगा। इसके अलावा जियो भी अपने प्लानों की कीमत में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, बर्नार्ड अर्नोल्ट को छोड़ा पीछे
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now