Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में ट्रक से पकड़ा 1 क्विंटल चूरा पोस्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Published on: 24 February 2023
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि जिला पुलिस ने पिछले 2 महीने में नशा तस्करी के 26 मामलों में 44 आरोपियों को जेल में डाला है। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी रहने वाला है। उन्होंने कहा कि ताजा मामले में पुलिस ने कैंटर चालक के पास से करीब 108 किलो भुक्की पकड़ी है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ऊना|
ऊना जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में हरोली पुलिस ने बाथू में एक ट्रक से 1 क्विंटल 8 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक चालक सूरज प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हरोली थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पुलिस ने गुरुवार रात नाका लगाया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक संख्या HP72D-3928 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान ट्रक से 4 बोरी में 1 क्विंटल 8 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त रिकवर किया। जिसे छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसके बाद ट्रक चालक सूरज प्रकाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पुलिस थाना ले जाकर पूछताछ की।

गौरतलब है कि इस कैंटर चालक पर पुलिस की कई दिन से निगाह थी। यहां तक कि नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए ट्रक चालक ने विशेष रूप से कैंटर का निर्माण किया गया था, ताकि किसी को इस तस्करी पर शक न हो।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि जिला पुलिस ने पिछले 2 महीने में नशा तस्करी के 26 मामलों में 44 आरोपियों को जेल में डाला है। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी रहने वाला है। उन्होंने कहा कि ताजा मामले में पुलिस ने कैंटर चालक के पास से करीब 108 किलो भुक्की पकड़ी है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now