Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जल्दी खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? अपनाएं ये तरीका

Published on: 27 February 2023
Mobile Data Saving Tips

Mobile Data Saving Tips: आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम सभी कर रहे हैं। नोर्मल कॉलिंग मॉबाइल का अपग्रेड वर्जन स्मार्टफोन जो चलते फिरते हमारे कई कामों को ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आसान कर देता है। हालांकि, स्मार्टफोन के जरिए ये सब काम करने के लिए इंटरनेट की भी जरूरत पड़ती है।

इसके अलावा अगर हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य तरह के ऐप्स का यूज करते हैं तो इसके लिए भी इंटरनेट होना जरूरी है। सरल भाषा में कहें तो स्मार्टफोन (Smartphone Tips and Tricks) का इस्तेमाल बिना इंटरनेट के करने में मजा ही नहीं है। घर में अगर वाई-फाई ना हो तो फोन में मिलने वाला डेटा भी कम पड़ सकता है।

और पढ़िए –

अगर आपको भी मोबाइल डेटा खत्म (Mobile Data Saving Tips in Hindi) होने का डर रहता है या फिर आप डेटा सेव कैसे करें ये तरीका ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए काम की टिप्स लेकर आए हैं। मोबाइल फोन डेटा टिप्स (How to Save Mobile Date) की मदद से आप फोन का डेटा पूरे दिन आसानी से यूज कर सकेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्यों जल्दी खत्म हो जाता मोबाइल डेटा?

अगर आपका मोबाइल डेटा जल्दी खत्म हो जाता है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। अधिक समय तक गेम खेलना या फिर हाई डेफिनेशनल में वीडियो को देखना, लाइव सॉग्स पूरे दिन सुनना आदि। इनमें से एक सबसे बड़ा कारण एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद ऐप्स का अपडेट होना भी है।

इसके वजह से हमारी बिना जानकारी के डेटा यूज होता रहता है और फिर वो जल्दी खत्म हो जाता है। प्ले स्टोर में ऑटैमैटिक ऐप्स अपडेट के ऑप्शन को आपको बंद करना होगा, जिससे बिना आपकी मर्जी के डेटा यूज नहीं हो सकेगा।

कैसे बंद करें ऑटैमैटिक ऐप्स अपडेट?

ऑटैमैटिक ऐप्स अपडेट बंद करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। इसकी सेटिंग में आपको ऑटो अपडेट का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप सभी डाउनलोडेड ऐप्स के ऑटो अपडेट को बंद कर सकेंगे। साथ ही अपडेट हो रहे ऐप्स को भी आप स्टोप कर सकते हैं।

और पढ़िए –

डेटा की कम खपत हो इसके लिए आप ऐप्स के लाइट वर्जन को भी यूज कर सकते हैं। वहीं, ऐप्स को अपडेट करने के लिए आप जब वाई-फाई यूज कर रहे हों तो प्ले स्टोर में जाकर ऐप्स अपडेट कर सकते हैं।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now