Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

माता के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी हर संभव सुविधा – आबिद हुसैन सादिक उपायुक्त बिलासपुर

IMG 20230301 WA0008

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में 22 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वालेे चैत्र नवरात्र मेले के प्रबन्धों के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आयुक्त श्री नयनादेवी जी मंदिर एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने की। उन्होंने मेले के दौरान कानून व्यवस्था को सूचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। एस डी एम श्री नयना देवी धर्म पाल को मेला अधिकारी तथा डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रान्त को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया।

उन्होनें कहा कि श्री नैना देवी जी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हर सम्भव सुविधाएं, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन व मंदिर न्यास भरपूर प्रयास करेगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होनें कहा कि नवरात्रों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र को 9 भागों में विभाजित किया जाएगा जिनमें 6 सैक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार पुलिस कर्मी व होम गॉर्ड के जवान भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए की श्री नैना देवी की समस्त पार्किंगों में निर्धारित रेटों को डिसप्ले करवाना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी स्तर पर श्रद्धालुओं से अधिक वसूली न की जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होने कहा कि चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए 5 स्थानों पर स्वास्थ्य सहायता कक्ष स्थापित किए जाएंगें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए की चिकित्सा सहायता कक्षों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं ऑक्सीजन सिलेडर रखना सुनिश्चित करने सहित एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिया ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके।

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जल भंडारण टैंकों की सफाई तथा मेले दौरान पानी की टेस्टिंग करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को 24 घण्टें स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके । उन्होने अग्निशमन विभाग को मेले दौरान फायर टेंडर तथा आवश्यक उपकरणों सहित मेला के दौरान सजग रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ए.एस.पी राजेंद्र जसवाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now