Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

1500 रुपये से कम का है ये पोर्टेबल फ्रिज!

Portable Fridge Under 1500

Cheapest Portable Fridge: गर्मियों में ट्रैवल करना सबसे मुश्किल काम है। तपती धूप में बार-बार कुछ ना कुछ ठंडा पीने या खाने का मन कर ही जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक खास तरह का फ्रिज लेकर आए हैं जिसे आप कभी भी कहीं भी लेकर जा सकते हैं।

हम आपके लिए एक ऐसा चलता-फिरता फ्रिज (Cheapest Portable Fridge under 1500) लाएं है जिसकी कीमत 1500 रुपये से कम है। ये एक छोटा सा फ्रिज है जिसे कहीं भी एडजस्ट किया जा सकता है। आइए इस स्मार्ट मिनी पोर्टेबल फ्रिज के बारे में जानते हैं।

Portable Fridge Specifications

इस पोर्टेबल फ्रिज की खासियत की अगर बात करें तो इसमें 500 एमएल की कपैसिटी है। ये मिनटों में पानी को ठंडा कर सकता है। इसके जरिए पानी को गर्म भी किया जा सकता है। इसमें सिर्फ 12V की पावर मिलती है। इसके कनेक्ट करके गाड़ी के पावर सोर्स से इस्तेमाल किया जा सकता है।

दरअसल, ये एक स्मार्ट कप है जिसमें ड्रिंक को + या – की 5 डिग्री तक कूलिंग के साथ ठंडा या गर्म किया जा सकता है। इससे ड्रिंक को 55 डिग्री तक हीट भी किया जा सकता है। इसमें एक Semiconductor Peltier टेक्नोलॉजी है जो ड्रिंक्स को ठंडा और गर्म कर सकता है। ठंडा पानी होने पर नीली LED लाइट शो होती है जबकि, गर्म होने पर लाल रंग की LED लाइट जलती है।

Best Portable Fridge in Amazon India

ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से पोर्टेबल फ्रिज खरीदा जा सकता है। इस स्मार्ट मिनी फ्रिज की कीमत वैसे तो 3,999 रुपये है लेकिन आप इसे अमेजन के जरिए कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन पर पोर्टेबल फ्रिज 1,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर 63 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now