Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लालू यादव से पूछताछ के लिए बेटी मीसा के घर पहुंची CBI

Lalu Yadav

Land-for-jobs scam case: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में आज सीबीआई की टीम राजद सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ कर रही है। सीबीआई की टीम उनकी बेटी मीसा भारती के घर पहुंची है। आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लालू सिंगापुर में किडनी का इलाज कराने के बाद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे हैं।

इसी बीच उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया।रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा। दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।

एक दिन पहले पटना में पूर्व CM राबड़ी देवी से उनके आवास पर CBI ने करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की थी। सीबीआई टीम ने जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ की। उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें:  YSRCP MP का बेटा दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार

बता दें कि यह मामला लालू प्रसाद के परिवार को तोहफे में जमीन देकर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर नौकरी पाने से संबंधित है। यह मामला तब का है, जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे।

 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now