Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Oscars 2023: जूनियर एनटीआर ने ‘नाटू नाटू’ की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा- ‘ये भारत की जीत है’

Oscars 2023 Jr Ntr On Natu Natu

Oscars 2023: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अवॉर्ड नाइट में स्टेज पर ‘नाटू नाटू’ के सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने लाइव परफॉर्मेंस दी और इस दौरान स्टेज पर जबरदस्त डांस भी हुआ।

‘नाटू नाटू’ को मिला स्टैंडिंग ओविएशन

स्टेडियम में मौजूद सभी लोग ‘नाटू नाटू’ की धुन पर थिरकते नजर आए और गाने को स्टैंडिंग ओविएशन भी मिला। इस खास पल का वीडियो भी अब वायरल हो रहहा है, जिसमें पूरा स्टेडियम झूमता नजर आ रहा है। इसके साथ ही इस ऐतिहासिक कामयाबी पर फिल्म आरआरआर के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपनी खुशी जाहिर की है।

जूनियर एनटीआर ने जताई खुशी

जूनियर एनटीआर ने कहा कि ‘मुझे अभी अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ आरआरआर की जीत नहीं है बल्कि एक देश के तौर पर भारत की जीत है। मेरा मानना है कि यह अभी शुरुआत है, हमें दिखा रहा है कि भारतीय सिनेमा कितनी दूर जा सकता है।

कीरावनी गुरु और चंद्रबोस गुरु को बधाई, निश्चित रूप से यह राजामौली नामक एक मास्टर कहानीकार और दर्शकों के बिना संभव नहीं होता, जिन्होंने हमें पूरे प्यार से नहलाया होता। मैं ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को आज उनकी जीत पर बधाई देना चाहता हूं, जो भारत में एक और ऑस्कर लेकर आई है।’

ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने रचा इतिहास

बता दें कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रचते हुए ‘नाटू-नाटू’ के अलावा फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता है। फिल्म की प्रॉड्यूसर गुनीत मोंगा हैं।

इस शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने ‘हॉल आउट’, ‘हाउ डू यू मेज़र ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया। साथ ही फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में दो अनाथ बच्चे हाथियों को गोद लेता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now