Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां होगा खिताबी मुकाबला ? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत अन्य जानकारी

WTC 2023 Final India Vs Australia Live Streaming Date And Time

WTC Final 2023: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। इस खिताबी मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दूसरे के सामने भिड़ने वाली हैं। दोनों ही टीमों के बीच मैच इंग्लैंड को ओवल मैदान पर खेला जाने वाला है। मैच 7 जून 2023 से लेकर 11 जून 2023 तक खेला जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाले इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में ही रहने की उम्मीद है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2019 में खेले गए मैच में टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

WTC 2023 Final IND vs AUS: कब खेला जाएगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल का मुकाबला 7 से लेकर 11 जून 2023 तक खेला जाएगा।

WTC 2023 Final IND vs AUS: बारिश होने पर क्या होगा ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में अगर बारिश होती है तो इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। ये 12 जून 2023 है।

WTC 2023 Final IND vs AUS: भारत में कब शुरू होगा मैच ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगाा।

WTC 2023 Final IND vs AUS Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाले फाइनल मैच को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

WTC 2023 Final IND vs AUS Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाले फाइनल मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

World Test Championship Points Table

ऑस्ट्रेलिया- 68.52 प्रतिशत अंक, 148 पॉइंट
भारत- 60.29 प्रतिशत अंक, 123 पॉइंट
साउथ अफ्रीका- 55.56 प्रतिशत अंक, 100 पॉइंट
श्रीलंका- 53.33 प्रतिशत अंक, 64 पॉइंट

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now