Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विकास की दूसरी पत्नी बोली- IO बदले दिल्ली पुलिस

Satish Kaushik Death

Satish Kaushil Death: दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। सतीश कौशिक दिल्ली में जिस फार्म हाउस में ठहरे थे, उसके मालिक विकास मालू की दूसरी पत्नी शानवी मालू ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि वे तब तक जांच में सहयोग नहीं करेंगी, जब तक दिल्ली पुलिस इस केस की जांच कर रहे विवेचक को बदल नहीं देती है।

दिल्ली पुलिस ने विकास मालू की दूसरी पत्नी को सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। लेकिन उससे पहले उन्होंने विवेचक की भूमिका पर ही सवाल उठा दिए हैं।

वकील ने कहा- जांच में सहयोग नहीं करेंगी मेरी मुवक्किल

वकील राजेंद्र छाबड़ा ने बताया कि विकास मालू की पत्नी जांच अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस इंस्पेक्टर की निगरानी में पूरी जांच हो रही है, उसकी भूमिका पहले से ही सवालों के घेरे में है। मेरे मुवक्किल (विकास मालू की पत्नी) इंस्पेक्टर के बदले जाने तक जांच में शामिल नहीं होंगी। वकील ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक ईमेल भी भेजा है।

क्यों विवेचक की भूमिका पर उठाए सवाल?

विकास की पत्नी का कहना है कि उन्होंने अपने पति विकास मालू के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था, और यह वही इंस्पेक्टर था जो मामले की जांच कर रहा था। लेकिन, सबूतों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में उसे जांच से हटा दिया गया था। अब, फिर से मेरे मुवक्किल की शिकायत के बाद वही इंस्पेक्टर छाबड़ा जांच के लिए नियुक्त किया गया है।

विकास और सतीश के बीच हुआ था झगड़ा

विकास की पत्नी का कहना है कि उनके पति और एक्टर सतीश कौशिक के बीच पैसों को लेकर विवाद था। सतीश एक पार्टी के लिए मेरे पति के फार्महाउस आए थे। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। फार्महाउस से कुछ आपत्तिजनक दवाएं भी मिली हैं।

अगस्त 2022 में सतीश और मेरे पति के बीच झगड़ा हुआ था। सतीश ने उधार दिए 15 करोड़ रुपये मांगा था। मेरे पति ने पैसे लौटाने की बात कही थी। लेकिन बाद में वे रुपए लौटाने के मूड में नहीं थे। फार्म हाउस से कुछ दवाएं भी मिली हैं। इस केस की मैं निष्पक्ष जांच चाहती हूं।

शशि कौशिक बोलीं- विकास के अच्छे दोस्त थे सतीश

हालांकि, सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक ने वित्तीय लेन-देन के दावों का खंडन किया। उन्होंने विकास मालू की पत्नी से केस वापस लेने को भी कहा। शशि कौशिक ने कहा कि उनके पति होली पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे।

सतीश कौशिक और विकास मालू अच्छे दोस्त थे और वे कभी लड़ाई नहीं करेंगे। शशि कौशिक ने कहा कि विकास मालू बहुत अमीर हैं, इसलिए ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी जहां उसे सतीश कौशिक से पैसे की जरूरत हो। उन्होंने कहा कि पैसे के लेन-देन के आरोप निराधार हैं।

9 मार्च को हुई थी सतीश कौशिश की मौत

सतीश कौशिक ने दिल्ली में 9 मार्च को अपने दोस्तों के साथ होली मनाई और डांस किया। जिसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे वे सोने चले गए और रात करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि अभिनेता सतीश कौशिक की धमनियों में 98 फीसदी ब्लॉकेज था और उनके सैंपल में कोई दवा नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें: 

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now