Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

You Tube ने लॉन्च किया धांसू फीचर ‘मल्टीव्यू’,

यूट्यूब टीवी

You Tube: यूट्यूब टीवी ने एक नया ‘मल्टीव्यू’ फीचर लॉन्च किया है। यह धांसू फीचर यूजर्स को एक ही समय में चार अलग-अलग कार्यक्रम देखने का ऑप्शन देगा। नए फीचर लॉन्च करते हुए स्ट्रीमिंग की दिग्गज कंपनी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में सभी यूट्यूब टीवी सदस्यों के लिए मल्टीव्यू की शुरुआती पहुंच शुरू हो जाएगी।

स्टार्टिंग में केवल चुनिंदा यूजर्स ही मल्टीव्यू फीचर को देख सकेंगे

जानकारी के मुताबिक स्टार्टिंग में यूएस में केवल चुनिंदा यूजर्स ही अपने टीवी सेट पर मल्टीव्यू फीचर को देख सकेंगे। यूट्यूब ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, कुछ सदस्यों को अपने ‘टॉप पिक्स फॉर यू’ सेक्शन में एक बार में चार पूर्व-चयनित अलग-अलग स्ट्रीम देखने का विकल्प दिखाई देने लगेगा।

इसे भी पढ़ें:  कहीं महंगी न पड़ जाए होली! अपने Smartphones और Gadgets का ऐसे करें बचाव

जो लोग अर्ली एक्सेस का हिस्सा हैं उन्हें एक ईमेल भेजा जाएगा

कंपनी ने आगे कहा कि जो लोग अर्ली एक्सेस का हिस्सा हैं उन्हें एक ईमेल प्राप्त होगा और उन्हें अपने यूट्यूब टीवी अनुभव में इस फीचर के बारे में अलर्ट दिखाई देगा। कंपनी के अनुसार, चूंकि मल्टी-व्यूइंग के लिए एक हाई पॉवर्ड वाले डिवाइस की आवश्यकता होती है। यह उन उपयोगकर्ताओं तक सीमित होगा जिनके पास विशिष्ट उपकरण हैं।

इसे भी पढ़ें:  Motorola Moto E13 की भारत में बिक्री शुरू, ऑफर्स के साथ कीमत हुई बेहद कम!
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now