Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Facebook और Instagram नहीं रहा फ्री! चुकाने होंगे इतने रुपये, जानिए

Image 2 4

Meta Verification Service: पिछले काफी महीनों से ट्विटर अपने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। भारत में ट्विटर की पेड सर्विस जारी होने के बाद से मेटा ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान किया था, जिसे अब लॉन्च कर दिया गया है।

जी हां, पहले की तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम की सर्विस का मजा उठाने के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे। दरअसल, ट्विटर की तरह ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को पैसे चुकाने होंगे। आइए जानते हैं कि पेड वेरिफिकेशन सर्विस के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स को कितने रुपये चुकाने होंगे?

Meta Verification Service Blue Tick Price

मेटा की ओर से इंस्टाग्राम और फेसबुक के वेरिफिकेशन सर्विस के तहत यूजर्स को ब्लू टिक मिलेगा। इस पाने के लिए वेब यूजर्स को हर महीने करीब 990 रुपये तक खर्च करने होंगे। जबकि, एंड्रॉयड और Apple iOS यूजर्स को करीब 1,240 रुपये खर्च करने होंगे। प्रूफ के तौर पर सरकारी ID दिखाने और रकम भरने के बाद ही इस सर्विस का लाभ मिल सकेगा।

स्नैपचैट और टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है पेड सर्विस

कंपनी की ओर से ब्लू टिक सर्विस को टेस्ट करने के बाद जारी किया गया है। इस सर्विस को मेटा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रोलआउट किया था। इससे पहले Snap के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट (Snapchat) और टेलीग्राम  Telegram ने भी अपनी पेड सुविधा को लॉन्च किया था।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा ये कदम रेवेन्यू बढ़ाने के लिए उठा गया है। हालांकि, कंपनी के पास ज्यादातर रेवेन्यू विज्ञापन के माध्यम से आते हैं। बता दें कि सबसे पहले एलन मस्क ने अपने माइक्रो ब्लोगिंग साइट ट्विटर पर पेड सर्विस की शुरुआत की है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now