Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक समस्याओं से निपटने पर होगी चर्चा

Japanese Pm Reached New Delhi

Japan PM Fumio Kishida India Visit: जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा 2 दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जापान के पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इससे पहले एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उनका स्वागत किया।  दोनों नेताओं के बीच इंडो पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागिरी को लेकर बातचीत होगी।

इन मुद्दों पर होगी बातचीत

इस दौरान मई में हिरोशिमा में होनी वाली G7 समिट और सितंबर में दिल्ली में होने वाली G20 समिट, रूस-यूक्रेन जंग पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा डिफेंस, ट्रेड-इंवेस्टमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हेल्थ के मुद्दे पर भी बातचीत होगी।

जापान के प्रधानमंत्री भारत में करीब 27 घंटे बिताएंगे। प्रधानमंत्री मोदी से बैठक के साथ ही वह एक थिंक टैंक के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे, जहां वह अपने संबोधन में मुक्त हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करेंगे।

वैश्विक समस्याओं से निपटने पर चर्चा होगी

इस साल जापान G7 और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों को G20 और G7 के बीच सहयोग लाने का मौका मिलेगा। दोनों लीडर्स इस बारे में चर्चा कर सकते हैं कि कैसे फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और इकोनॉमिक सिक्योरिटी पर G20 और G7 देश एक साथ काम कर सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now